हाइवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, सड़क जाम

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :30 Apr 2026 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, सड़क जाम

हाइवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, सड़क जाम

विज्ञापन

हेरहंज ़ बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर बरहमोरिया बस स्टैंड के समीप गुरुवार दोपहर कोयला लदे अज्ञात हाइवा के धक्के से बरहमोरिया टोला निवासी चंद्रदेव भगत (45) की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, चंद्रदेव भगत सड़क किनारे एक होटल से नाश्ता करने के बाद पैदल ही सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान कुसमाही रेलवे कोल साइडिंग से कोयला अनलोड कर तुबैद माइंस की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंद्रदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भागने में सफल रहा. हाइवा का परिचालन बंद करने की मांग : हादसे के बाद काफी संख्या में महिला-पुरुष और जनप्रतिनिधि मौके पर जमा हो गये और सड़क जाम कर दी. जामकर्ताओं ने तुबैद कोल माइंस से होने वाले हाइवा परिचालन को इस मार्ग पर स्थायी रूप से बंद करने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से आये दिन दुर्घटना हो रही है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन माइंस प्रबंधन के किसी प्रतिनिधि के नहीं पहुंचने से देर शाम तक जाम जारी था. मौके पर उपप्रमुख विजय उरांव, मुखिया हीरामणि लकड़ा, शिव सिंह, रॉकी लोहरा, मो जलाल समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola