स्थापना दिवस नहीं, यह देश में सात दशक की विकास यात्रा है : अजय
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 10:08 PM
स्थापना दिवस नहीं, यह देश में सात दशक की विकास यात्रा है : अजय
चंदवा़ बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत नॉर्थ धाधू कोल परियोजना में कार्यरत एनएलसी (नवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन) इंडिया लिमिटेड का 70वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. स्थानीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के सीजीएम अजय भगत ने ध्वजारोहण किया और दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. सीजीएम श्री भगत ने बताया कि 20 मई 1956 को तमिलनाडु के नवेली से शुरू हुई एनएलसी की यह यात्रा सिर्फ स्थापना दिवस नहीं, बल्कि देश को साथ लेकर आगे बढ़ने की सात दशकों की गौरवशाली विकास यात्रा है. कंपनी देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ कई राज्यों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में जुटी है. स्थानीय विकास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर : उन्होंने कहा कि झारखंड की नॉर्थ धाधू कोल परियोजना में विकास की गति तेज हो चुकी है. स्थानीय लोगों का कल्याण, उनके जीवन स्तर में सुधार और पर्यावरण संरक्षण ही कंपनी की सेवा का मूल मंत्र है. कार्यक्रम का संचालन शंभू कुमार ने किया. मौके पर मोहम्मद शफीक, राजीव रंजन, विनोद कुमार, पुष्पम कुमार, मुकेश प्रसाद, संदीप कुमार, जुबेर अहमद सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. डीसी और एसपी से न्याय की गुहार लगायी
लातेहार. जिले के मनिका निवासी संदीप राम ने डीसी और एसपी को आवेदन देकर झूठे केस में फंसाकर परेशान करने के मामले में न्याय की गुहार लगायी है. श्री राम ने आवेदन में कहा है कि प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार, वन एवं सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, भ्रष्टाचार एवं राशन चोरी समेत कई मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं. इसी गतिविधियों को लेकर उनके साथ मारपीट की गयी और झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










