समस्याओं के लिए जनता को न दौड़ायें, त्रुटि होने पर आवेदक को बुलाकर सुधारें

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 10:17 PM

विज्ञापन

समस्याओं के लिए जनता को न दौड़ायें, त्रुटि होने पर आवेदक को बुलाकर सुधारें

विज्ञापन

चंदवा़़ प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. मौके पर प्रमुख मनीषा उरांव, सीओ सुमित झा, बीडीओ चंदन प्रसाद और इंस्पेक्टर अशोक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत में पिछले जनता दरबार में आये मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गयी. विधायक ने अधिकारियों को पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को उनके काम के लिए बेवजह न दौड़ाएं, बल्कि समस्याओं का त्वरित समाधान निकालें. जमीन अद्यतन की जटिलताओं पर अंचल कार्यालय को निर्देश : जनता दरबार में जमीन से संबंधित करीब 140 मामले सामने आये. विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे ने हालिया भूमि सर्वे और जमीन अद्यतन प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक जटिलताओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय द्वारा कई प्रकार के कठिन दस्तावेजों की मांग किये जाने से रैयत परेशान हैं. इस पर विधायक ने सीओ को निर्देश दिया कि म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) व अन्य भूमि संबंधी मामलों को बेवजह लंबित रखने या सीधे अस्वीकृत करने के बजाय आवेदक को स्वयं बुलायें. उन्हें तकनीकी समस्याओं व त्रुटियों की जानकारी देकर मौके पर ही समाधान करायें. बिजली-पानी की समस्याओं का भी होगा निदान : भूमि विवादों के अलावा जनता दरबार में पेयजल संकट और बिजली आपूर्ति से जुड़ी कई शिकायतें भी दर्ज करायी गयीं. विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन बुनियादी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये. खबर लिखे जाने तक जनता दरबार में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. मौके पर भाजपा नेता आशीष सिंह, विनय कुमार, अमित गुप्ता, दीपक निषाद, सुरेश यादव, आदर्श रविराज, राजकुमार पाठक, सीआइ गोविंदा कुमार गुप्ता, एमओ मोनू पंडित सहित काफी संख्या में ग्रामीण और अंचल कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola