फोरलेन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मलय पुल निर्माण की गुणवत्ता जांची
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 10:14 PM
फोरलेन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मलय पुल निर्माण की गुणवत्ता जांची
लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को मनिका प्रखंड का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस क्रम में उपायुक्त ने मनिका डिग्री कॉलेज के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सड़क परियोजना की समीक्षा की. उन्होंने कार्य एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लेट होने पर संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. प्रखंड कार्यालय व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण : इसके बाद उपायुक्त मनिका प्रखंड कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने फाइलों के संधारण, कार्यप्रणाली और आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने कर्मियों को जनहित के मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये. मलय पुल के जीर्णोद्धार का लिया जायजा : आखिर में उपायुक्त ने पटना गांव स्थित मलय पुल के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि पुल का काम शीघ्र पूरा करें ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हो. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित प्रखंड के कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










