किसानों की समस्याओ को लेकर भाजपा ने दिया धरना

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 10:15 PM

विज्ञापन

किसानों की समस्याओ को लेकर भाजपा ने दिया धरना

विज्ञापन

लातेहार ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार के भाजपा ग्रामीण पूर्वी, पश्चिमी एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किसानों के साथ हेमंत सरकार द्वारा की गयी वादाखिलाफी, विश्वासघात एवं किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की गयी. झारखंड की यह सरकार किसान विरोधी : मौके पर भाजपा नेता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि झारखंड की यह सरकार किसान विरोधी है. सरकार चुनाव पूर्व किये गये अपने वायदों को पूरा नहीं कर सकी है. धान का क्रय नहीं हो पा रहा है. जिन किसानों का धान क्रय किया गया है, उनका अब तक भुगतान नहीं किया गया है. किसानों काे धान का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है. धरना के बाद भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को सौंपा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, जिला मंत्री आशा देवी, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहार, मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, मदन प्रसाद, दिलेश्वर प्रसाद, गणेश सिंह, शिवपूजन प्रसाद, भुनेश्वर सिंह, विजय कुमार साहू, संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह चेरो, संजीत कुमार सिंह, लीलावती देवी, लक्ष्मी देवी, विपिन यादव, महेश उरांव, रामदेव उरांव, बुधन भुईयां, वीरेंद्र उरांव, महेश्वर उरांव व रविंद्र उरांव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola