पांच कुंडीय महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 10:11 PM

विज्ञापन

पांच कुंडीय महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन

चंदवा. स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ की 28वीं वर्षगांठ पर पांच कुंडीय महायज्ञ के लिए बुधवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में हो रहा है. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गायत्री मंत्र का जाप करते हुए सुभाष चौक और मेन रोड होते हुए देव नदी तट पहुंचे. वहां वैदिक विधि-विधान से कलशों में पवित्र जल भरा गया. इसके बाद सभी श्रद्धालु जयघोष करते हुए पुनः शक्तिपीठ परिसर लौटे, जहां कलश स्थापित कर महायज्ञ की शुरुआत की गयी. शक्तिपीठ के प्रबंधकों ने बताया कि इस पांच कुंडीय महायज्ञ में चंदवा के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी गायत्री परिवार के श्रद्धालु जुटेंगे. शांतिकुंज हरिद्वार से आये विद्वानों की टोली द्वारा देर शाम प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र प्रसाद साहू, राजेश चंद्र पांडेय, अजय प्रसाद साहू, केदारनाथ महतो, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, महेंद्र साहू, सविता साहू व अनीता देवी समेत कई लोग तन्मयता से जुटे हैं. स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की

लातेहार. जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त संदीप कुमार ने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्थिति, संस्थागत प्रसव, एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) की प्रगति, एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, पेंटा-1 कवरेज, पेंटा-3 कवरेज, ओपीवी-1, एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर एएनसी पंजीकरण, आवश्यक जांच एवं नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के प्रति सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी तथा कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार लाने का निर्देश दिया. साथ ही एमटीसी केंद्रों में कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा है. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड विजिट सुनिश्चित की जाये, ताकि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola