एसआइआर में बीएलए की भूमिका प्रमुख : विनोद पांडेय
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Jun 2026 9:04 PM
एसआइआर में बीएलए की भूमिका प्रमुख : विनोद पांडेय
लातेहार ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला इकाई द्वारा शहर के टाउन हॉल में शनिवार को बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय मौजूद थे. मौके पर श्री पांडेय ने कार्यकर्ताओं को एसआइआर और बीएलए-2 से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिये और प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि एसआइआर में बीएलए की प्रमुख भूमिका होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटना नहीं चाहिए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. पूरी एहतियात के साथ कार्य करें कार्यकर्ता : बैद्यनाथ राम : केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने कहा कि एसआइआर और बीएलए-2 के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ जुटना होगा. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान सभी को पूरी एहतियात बरतनी होगी ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे. इससे पूर्व, प्रशिक्षण का शुभारंभ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया. लातेहार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, समशूल होदा, सुशील यादव, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, अंकित पांडेय, जीरा देवी, वासुदेव यादव, मो नसीम अंसारी, ममता सिंह, अशोक पांडेय, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, मो कामरान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










