54 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि की गयी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Jun 2026 9:11 PM

विज्ञापन

54 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि की गयी

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को चौकीदार स्थापना समिति की बैठक हुई. सेवा संपुष्टि के लिए कुल 76 चौकीदारों का प्रस्ताव रखा गया था. इसमें से 54 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि कर दी गयी. जबकि 22 चौकीदारों का प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया गया. अस्वीकृत किये गये 22 प्रस्तावों को सुधार के साथ अगली बैठक में पुनः रखा जायेगा. बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, एसी लातेहार सलमान जफर खिजरी, एसडीओ लातेहार दिनेश कुमार व एसडीओ महुआडांड़ सुलेमान मुंडरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को समाहरणालय के पीछे निर्माणाधीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों के निष्पादन की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता, संवेदक एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाये. उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़ इस दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola