भाजपा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष ने थामा झामुमो का दामन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Jun 2026 9:12 PM

विज्ञापन

भाजपा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष ने थामा झामुमो का दामन

विज्ञापन

लातेहार. भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शीला देवी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. शनिवार को उन्होने शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में झामुमो के प्रशिक्षण शिविर में झामुमो का दामन थाम लिया. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय व जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंट कर झामुमो में स्वागत किया. बताया जाता है कि शीला देवी अपने 21 समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं हैं. झामुमो में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा में वह मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा था, जिसकी वह हकदार थीं. इस कारण उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था. वह झामुमो के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन का काम करेगीं और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलायेंगी. मौके पर झामुमो नेता बिलासी तोपनो, जीरा देवी, ममता सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. रसोइया व संयोजिका संघ की बैठक में कमेटी गठित

लातेहार. बालूमाथ प्रखंड के बुनियादी स्कूल में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया व संयोजिका संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी और संचालन जिला अध्यक्ष शहीदा बीबी ने किया. बैठक में राज्य सरकार से न्यूनतम वेतन लेने और अपने हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें अगीनता देवी को अध्यक्ष, रजनी देवी सचिव, बबीता देवी कोषाध्यक्ष, सबीता देवी उपाध्यक्ष, लाली देवी उपसचिव और प्रमिला देवी को उपकोषाध्यक्ष चुना गया. सदस्य के रूप में लालमनी देवी समेत कई महिलाएं शामिल की गयीं.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola