वन विभाग ने जब्त किया 16 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Jun 2026 9:20 PM
वन विभाग ने जब्त किया 16 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता
बरवाडीह. थाना क्षेत्र के छेछा पंचायत अंतर्गत होरीलोंग गांव में वन विभाग ने शनिवार की सुबह छापेमारी कर 16 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया. वनपाल रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान उन्हें खेत के समीप संदिग्ध अवस्था में रखे बोरे दिखाई दिये थे, इसके बाद यह कार्रवाई की गयी. हालांकि, मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. विभाग ने पत्तों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है. बड़ी मात्रा में बीड़ी पत्ता बरामद होने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी संगठित नेटवर्क के जंगल से इतनी भारी मात्रा में बीड़ी पत्ता लाकर डंप करना संभव नहीं है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
महुआडांड़. अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने उरांवटोली और बड़ाईकटोली गांवों में विशेष छापामारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में हुए इस कार्रवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कई ठिकानों पर एक साथ छापामारी की. जांच के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में तैयार महुआ शराब, जावा महुआ तथा शराब बनाने में उपयोग किये जाने वाले उपकरण मिले. पुलिस ने मौके पर संचालित अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर हजारों लीटर जावा महुआ नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इसके खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










