सुरक्षा को लेकर व्यवसायियों के साथ बैठक की

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Jun 2026 9:18 PM

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर व्यवसायियों के साथ बैठक की

विज्ञापन

लातेहार. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने जिले के स्वर्ण व अन्य व्यवसायियों, बैंक प्रबंधकों और पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक की. मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस व्यवसायियों एवं आम जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हमारी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करना है. बैठक में सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की गयी तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षित रखने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिये गये. इसके तहत सभी प्रतिष्ठानों में उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया गया. साथ ही रात में स्पष्ट रिकॉर्डिंग के लिए प्रमुख स्थानों पर नाइट विजन कैमरे लगाने की बात कही गयी. एसडीपीओ ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया. मौके पर सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, चंदवा थाना प्रभारी अशाेक सिंह, अनुरोध कुमार बाग, मुकेश सोनी समेत कई व्यवसायी उपस्थित थे. बरवाडीह में बांस की खेती व स्वरोजगार पर कार्यशाला

बरवाडीह. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय सभागार में बांस की खेती एवं उसके उत्पादों के संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जेएसएलपीएस और इंडस्ट्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. कार्यशाला में इंडस्ट्री फाउंडेशन की जिला समन्वयक मेघा भार्गव ने बांस की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण और विपणन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कम लागत, शीघ्र उत्पादन और बाजार में बढ़ती मांग के कारण बांस किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए आय बढ़ाने का एक प्रभावी जरिया बन सकता है. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि बांस आधारित गतिविधियों को आजीविका योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने क्षेत्र में बांस उत्पादन और इससे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा देने की अपील की. मौके पर एफटीसी विपिन कुमार, संतोष कुमार, जाबिर हुसैन, अखिलेश सिंह, पुष्पा कुंडलना, सुमित्रा देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola