11 हजार वोल्ट का तार गिरने से पांच मवेशियों की मौत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Jun 2026 9:07 PM

विज्ञापन

11 हजार वोल्ट का तार गिरने से पांच मवेशियों की मौत

विज्ञापन

गारू. प्रखंड मुख्यालय के हेसाग गांव में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिर गया. जिसकी चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम की है. शुक्रवार को आंधी-पानी में बिजली बाधित हो गयी थी. शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बिजली आते ही 11 हजार का तार हेसाग गांव के दोहर में टूटकर गिर गया. जिसकी चपेट में पांच मवेशी आ गये. जिससे मौक पर ही सभी की मौत हो गयी. इसमें हेसाग गांव के शिव शंकर सिंह, रमेश कुमार सिंह, रामकली देवी का एक-एक गाय और प्रदीप उरांव का दो बैल शामिल है. घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित कर दी. ग्रामीणों ने सीओ दिनेश कुमार मिश्र से मुआवजा की मांग की है. जामुन के पेड़ से गिरकर किशोर घायल, रेफर

बालूमाथ़ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जामुन के पेड़ से गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान कृष्ण कुमार (14 वर्ष) पिता भोला नायक (ग्राम बालूमाथ) के रूप में की गयी. यहां मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर ले जाया गया. चिकित्सक डॉ अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. उसकी स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में ही एक विशाल जामुन का पेड़ है. कृष्ण कुमार उस पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था. तभी पेड़ की डाली टूटने के कारण वह नीचे गिर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola