सीवान में गैस एजेंसियों पर बुकिंग का भारी बैकलॉग, 10 दिन तक देरी

Updated:
विज्ञापन

अपने सिलेंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : सीवान में गैस सप्लाई को लेकर उपभोक्ता परेशान, व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच अब समय पर सिलेंडर नहीं मिलने की समस्या ने उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा दी है. जिले में गैस बुकिंग कंफर्म होने के बावजूद उपभोक्ताओं को एक सप्ताह तक डीएसी नहीं मिल रहा है. ऐसे में बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी अधर में लटक गई है. 06 जून 2026 की जिला प्रशासन द्वारा जारी बैकलॉग रिपोर्ट के अनुसार जिले की कई गैस एजेंसियों में लंबित बुकिंग का दबाव काफी अधिक है. रिपोर्ट बताती है कि कुछ एजेंसियों को मौजूदा लंबित बुकिंग निपटाने में 10 दिनों से अधिक का समय लग सकता है. इंडेन की सुंदरम इंडेन में 10.70 दिन, अंबेडकर इंडेन में 9.71 दिन तथा भारत गैस की शोभा भारत गैस ग्रामीण वितरक में 10.40 दिन का बैकलॉग दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम गैस वितरकों में लंबित बुकिंग का संकट गहराया

भारत पेट्रोलियम से संबद्ध शोभा भारत गैस ग्रामीण वितरक में लंबित बुकिंग निपटाने के लिए 10.40 दिन का समय अनुमानित है. इसके बाद पार्वती भारत गैस ग्रामीण वितरक (9.40 दिन), रीना भारत गैस ग्रामीण वितरक (9 दिन) और सुनयना भारत गैस ग्रामीण वितरक (8.60 दिन) का स्थान है. कई अन्य एजेंसियों में भी 5 से 8 दिन तक का बैकलॉग दर्ज किया गया है.

सुंदरम इंडेन में लंबित बुकिंग निपटाने में 10 दिन से अधिक का समय लग रहा

इंडियन ऑयल की एजेंसियों में सुंदरम इंडेन सबसे अधिक प्रभावित दिखी, जहां लंबित बुकिंग निपटाने में 10.70 दिन लगने का अनुमान है. इसके अलावा अंबेडकर इंडेन (9.71 दिन), रिया इंडेन ग्रामीण वितरक (9 दिन), पार्वती गैस सर्विस (8.40 दिन) तथा मां कांती इंडेन (7.99 दिन) भी शीर्ष प्रभावित एजेंसियों में शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार आईओसीएल की अधिकांश एजेंसियों में 4 से 8 दिनों के बीच का बैकलॉग दर्ज किया गया है, जो उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग और आपूर्ति के दबाव को दर्शाता है.

HP गैस एजेंसियों में 1.38 से 4.77 दिन के बीच डिलीवरी देरी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों में बैकलॉग अपेक्षाकृत कम पाया गया. डॉ. अंबेडकर एचपी गैस ग्रामीण वितरक में 7.07 दिन का बैकलॉग दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश एजेंसियों में यह 1.38 से 4.77 दिन के बीच रहा.सीवान एचपी गैस एजेंसी में 2.38 दिन तथा शिव जी एचपी गैस ग्रामीण वितरक में 1.53 दिन का बैकलॉग दर्ज किया गया.

लंबित बुकिंग बढ़ने से उपभोक्ताओं में चिंता, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति गंभीर

लगातार बढ़ते बैकलॉग के कारण समय पर सिलेंडर नहीं मिलने की आशंका से उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ रही है. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित एजेंसियों में लंबित बुकिंग की संख्या अधिक होने से घरेलू गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. उपभोक्ताओं ने संबंधित कंपनियों से अतिरिक्त आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है.

Also Read : जेपी विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन प्रक्रिया शुरू, 6 जून से 18 जून तक आवेदन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन