सीवान: दरौंदा में कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, साइकिल से टक्कर में तीन घायल
घायलों का प्राथमिक उपचार करते डॉक्टर अमर कुमार गुप्ता | Prabhat Khabar Network
दरौंदा के पास एनएच-531 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. बाइक सवार एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर साइकिल से जा भिड़े. घायलों को इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया है.
Siwan News : दरौंदा थाना क्षेत्र के कोडारी खुर्द गांव के समीप एनएच-531 मुख्य मार्ग पर रविवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता
जानकारी के अनुसार, बगौरा निवासी दो लोग बाइक से अपने घर से दरौंदा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोडारी खुर्द गांव के समीप बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया. कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर जा रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी.
तीन लोग हुए घायल
हादसे में बाइक सवार बगौरा निवासी संजय मांझी, पिता बाबूलाल मांझी और रमेश शर्मा, पिता लगनदेव शर्मा घायल हो गये. वहीं साइकिल सवार कोडारी खुर्द निवासी अलरकु अहमद के पुत्र जावेद हुसैन भी घायल हुए.
प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर
घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. अमर कुमार गुप्ता ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
कुछ देर तक एनएच पर बनी रही अफरा-तफरी
हादसे के बाद एनएच-531 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए