हर जरूरतमंद लाभुक तक पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से राशन पहुंचाना हो लक्ष्य : एमओ

Published by :Akarsh Aniket
Published at :19 Apr 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
हर जरूरतमंद लाभुक तक पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से राशन पहुंचाना हो लक्ष्य : एमओ

हर जरूरतमंद लाभुक तक पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से राशन पहुंचाना हो लक्ष्य : एमओ

विज्ञापन

चंदवा. स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की बैठक संपन्न ह़ुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित ने की. आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंडित ने सभी दुकानदारों को विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही. कहा कि प्रत्येक माह ससमय व शत-प्रतिशत राशन वितरण जरूरी है. इसके अलावे सभी पीडीएस दुकानों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, साफ-सफाई रखने व आवश्यक अभिलेख तथा स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखने का निर्देश भी दिया. एमओ ने स्पष्ट कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola