प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज, अनुष्ठानों के उमड़ रही भीड़

Published by :Akarsh Aniket
Published at :19 Apr 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज, अनुष्ठानों के उमड़ रही भीड़

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज, अनुष्ठानों के उमड़ रही भीड़

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत कुजरी गांव में नवनिर्मित श्री शिव-हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पांचवे दिन रविवार को कई अनुष्ठान किये गये. सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार गुंजायमान था. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. आचार्य के सानिध्य में वस्त्र, गंध व धूपाधिवास के साथ विधिविधान से हवन किया गया. इसमें सभी यजमान व श्रद्धालुओं मौजूद रहे. पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 15 अप्रैल से हुई थी. लगातार अनुष्ठान जारी है. सोमवार की सुबह प्रतिमा का नगर भ्रमण के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसे लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola