6500mAh बैटरी के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro, जानें फीचर्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 Apr 2026 10:48 PM

विज्ञापन

मोटोरोला एज 70 प्रो / फोटो- फ्लिपकार्ट

Motorola जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. नए मॉडल में 6500mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्मूद डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे. जानिए यहां फीचर्स के बारे में डिटेल्स में.

विज्ञापन

Motorola अपने नए स्मार्टफोन Edge 70 Pro को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल मिड-रेंज फोन माना जा रहा है. यह पिछले साल आए Edge 60 Pro का सक्सेसर होगा और स्टैंडर्ड Edge 70 से एक लेवल ऊपर पोजिशन किया जाएगा. ऐसे में अगर आप भी इस मॉडल के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो लॉन्च से पहले यहां जानिए इसके फीचर्स.

लॉन्च डेट और टाइम

Motorola Edge 70 Pro को भारत में 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. यूजर्स कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और YouTube चैनल पर इसका लाइव लॉन्च इवेंट देख सकते हैं. ऑफिशियल साइट के अलावा यह Flipkart पर लॉन्च होगा.

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

फोन को तीन Pantone-सर्टिफाइड कलर्स Lily White, Tea और Titan में लॉन्च किया जाएगा. हर वेरिएंट में अलग फिनिश देखने को मिलेगी, जैसे satin, fabric और marble.

डिजाइन की बात करें, तो इसमें squircle कैमरा मॉड्यूल, कर्व्ड एजेस और पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा. इसके अलावा फोन IP68/IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा.

स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जाएगा, जो स्टैंडर्ड मॉडल के Snapdragon 7 Gen 4 से ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है. यह फोन 2.4 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल कर सकता है. इसमें 4600mm² का बड़ा कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.

डिस्प्ले और बैटरी

फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकता है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT710 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑटो मैक्रो जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा.

सॉफ्टवेयर और अपडेट्स

Motorola Edge 70 Pro Android 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ आएगा. कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

यह भी पढ़ें: ₹8999 से ₹70000 तक, अप्रैल में लॉन्च हुए शानदार स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola