गृह प्रखंड मे पदस्थापना को लेकर मांग पात्र सौंपा

गृह प्रखंड मे पदस्थापना को लेकर मांग पात्र सौंपा
बरवाडीह. नवनियुक्त सहायक आचार्यों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मंगरा स्थित आवास पर विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल ने विशेष रूप से प्रखंड स्तर पर पदस्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया और मांग पत्रा सौंपा है. सहायक आचार्यों ने विधायक को अवगत कराया कि वे लातेहार जिले तथा संबंधित प्रखंड क्षेत्रों के निवासी होने के बावजूद उनकी पदस्थापना में अनदेखी की गई है. उन्हें उनके गृह प्रखंड में पदस्थापित करने के बजाय जिले के सुदूर क्षेत्रों में भेज दिया गया है. शिक्षकों ने कहा कि वे अपने गृह प्रखंड के अंतिम छोर तक भी सेवा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि सहायक आचार्यों की पदस्थापना नियमों के अनुरूप गृह प्रखंड में सुनिश्चित कराने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके. मोके पर सुनील प्रजापति, ललन कुमार यादव, रंजीत कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, जयकुमार राम, लोकेश कुमार यादव, हरिओम प्रसाद, रेशमा लकड़ा, सुषमा एक्का, राजनाथ सिंह, संतोष भेगरा और आशीष कुमार पासवान सहित कई सहायक आचार्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




