BMW F 450 GS की प्री-बुकिंग शुरू, जानें लॉन्च डेट और इसकी खासियत

बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस प्री-बुकिंग
लॉन्च से पहले कंपनी ने BMW F 450 GS की प्री-बुकिंग भारत में शुरू कर दी है. यह बाइक 450cc पैरेलल-ट्विन इंजन, 48hp पावर और Quickshifter Pro, TFT डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स के साथ आएगी,
BMW Motorrad ने अपनी नई एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS की प्री-बुकिंग भारत में ऑफिशियली शुरू कर दी है. कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए दी है. यह बाइक 23 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाली है. इच्छुक ग्राहक इसे ऑथराइज्ड डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं और बुकिंग से जुड़ी जानकारी अपने नजदीकी शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
BMW F 450 GS में नया 450cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 48hp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें Quickshifter Pro फीचर भी मिलता है, जिससे बिना क्लच के स्मूद गियर शिफ्टिंग पॉसिबल होती है. खास बात यह है कि इस इंजन को BMW और TVS ने मिलकर डेवलप किया है.
एडवेंचर लुक और डिजाइन
डिजाइन की बात करें, तो यह बाइक एक दमदार एडवेंचर स्टाइल में आती है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प फेयरिंग और आगे की तरफ बीक (beak) जैसा डिजाइन दिया गया है. हेडलाइट में X-शेप DRLs मिलते हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं. इसका लुक BMW की बड़ी GS सीरीज से इंस्पायर्ड है.
सस्पेंशन और व्हील सेटअप
BMW F 450 GS में 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील दिए गए हैं, जो ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट है. इसमें 43mm USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है.
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स की बात करें, तो बाइक में TFT डिस्प्ले के साथ कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा Easy Ride Clutch, हीटेड ग्रिप्स और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं, जो लंबी राइड्स को आरामदायक बनाते हैं.
वजन और कलर ऑप्शन्स
कंपनी के अनुसार इस बाइक का वजन 175 किलोग्राम बताया गया है, हालांकि यह ड्राई वेट हो सकता है. फाइनल वर्जन का वजन थोड़ा ज्यादा हो सकता है. यह बाइक Cosmic Black और Racing Red जैसे दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें: Bullet बनाने वाली रॉयल एनफील्ड की यह बाइक चलेगी 1 रुपये में 3 Km, खास है कंपनी की पहली EV
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










