जिप सदस्य ने किया कार्यों में पाया अनियमितता

जिप सदस्य ने किया कार्यों में पाया अनियमितता
लातेहार. सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत में देव स्थल एवं मसना की घेराबंदी कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. लातेहार पूर्वी के जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि लाखों रुपये की लागत से हो रहे इन निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने बताया कि दोनों स्थलों पर नींव की गहराई मात्र 1 से 1.5 फीट रखी गई है, जो मा नकों के अनुरूप नहीं है. इसके अलावा निर्माण में प्रयुक्त छड़ की गुणवत्ता भी ठीक नही है. विभागीय निर्देश के अनुसार 10 से 12 एमएम का छड़ का उपयोग किया जाना है, लेकिन 6 से 8 एमएम का छड़ लगाया जा रहा है. श्री उरांव ने कहा कि ढलाई का भारी लापरवाही बरती जा रही है. निर्धारित 6 इंच की ढलाई के स्थान पर कहीं-कहीं मात्र दो से तीन इंच की ढलाई की गयी है. उन्होंने संबंधित विभाग से अविलंब जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोका जा सके और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




