पैपराजी पर भड़कीं श्रुति हासन, ‘मम्मा’ कहने पर दिया तीखा जवाब, वीडियो वायरल
Shruti Haasan
Shruti Haasan: मुंबई में पैपराजी द्वारा ‘मम्मा’ कहे जाने पर श्रुति हासन भड़क गईं और उन्होंने तीखा जवाब दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस एक्ट्रेस के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं.
Shruti Haasan: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री श्रुति हासन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि पैपराजी के साथ हुआ एक वाकया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस का गुस्सा साफ नजर आ रहा है और फैंस भी इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
‘मम्मा’ कहने पर नाराज हुईं एक्ट्रेस
दरअसल, हाल ही में श्रुति हासन को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. जैसे ही वह बाहर निकलीं, वहां मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने लगे. इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें ‘मम्मा’ कहकर बुला दिया. यह बात एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत पलटकर जवाब दिया.
श्रुति ने नाराजगी जताते हुए कहा, “कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बोल रहे हो आप?” उनके इस रिएक्शन से साफ था कि उन्हें इस तरह का संबोधन अपमानजनक लगा. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गया.
सोशल मीडिया पर मिला समर्थन
वीडियो वायरल होते ही फैंस ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने श्रुति हासन का समर्थन किया और पैपराजी के व्यवहार को गलत बताया. एक यूजर ने लिखा, “लड़कियों को इस तरह बुलाना गलत है.” वहीं दूसरे ने कहा, “श्रुति ने बिल्कुल सही जवाब दिया.”
कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि कई बार पैपराजी जानबूझकर सेलेब्स को उकसाने की कोशिश करते हैं, ताकि उन्हें रिएक्शन मिल सके और वह वायरल हो जाए.
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं श्रुति
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आखिरी बार फिल्म ‘कुली’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ Rajinikanth और Nagarjuna Akkineni जैसे दिग्गज कलाकार थे. आने वाले समय में वह ‘Call Me Bae’ के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी. इसके अलावा उनके पास तेलुगु फिल्म ‘Aakasamlo Oka Tara’ भी है, जिसमें Dulquer Salmaan अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: टी-सीरीज परिवार में शोक, गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का निधन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए