पुराने जर्जर पीसीसी पथ के उपर ही नई सड़क बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Published by :Akarsh Aniket
Published at :19 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
पुराने जर्जर पीसीसी पथ के उपर ही नई सड़क बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने जताया विरोध

पुराने जर्जर पीसीसी पथ के उपर ही नई सड़क बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन

बारियातू. हेरहंज से लाटू गांव होते बारियातू तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य में अनियमितता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध बढ़ता जा रहा है. शनिवार को लोगों ने तख्तियों में चेतावनी संदेश लिखकर सड़क के किनारे लगाकर विरोध जताया था. इन तख्तियों में पुरानी जर्जर पीसीसी सड़क को उखाड़कर ही वहां नई सड़क बनाने की मांग की गयी थी. रविवार को कई ग्रामीण पुन: कार्य स्थल पर खड़े होकर नाराजगी जतायी. फुलसू पंचायत के करमा मोड़ से तीखी मोड़ तक निर्माण कार्य के दौरान पुराने पीसीसी सड़क पर ही नई सड़क बनाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुराने पीसीसी सड़क को पूरी तरह उखाड़कर नहीं हटाया जायेगा, तब तक नए पीसीसी पथ मजबूत नहीं रहेगी. किसी भी सूरत पर ऐसे निर्माण नहीं होने दिया जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2019 में यहां पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया था, यह अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है. वर्तमान में संवेदक दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इन्फ्राकॉन प्रा. लि. द्वारा पुराने व जर्जर पीसीसी के ऊपर ही नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी. यह मानकों के अनुरूप भी नहीं है. इस मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा भी कोई ठोस पहल नहीं हो पा रही है. ग्रामीणों ने विधायक व उपायुक्त से पूरे मामले की जांच करवाने व सड़क निर्माण कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola