जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
चंदवा. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा प्रखंड में रविवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार, एसडीपीओ अरविंद कुमार, सीओ सुमित कुमार झा व बीडीओ चंदन प्रसाद ने चंदवा के सभी छह परीक्षा केंद्र में सक्रिय दिखे. चंदवा में अधिकारियों ने राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय, ग्रीन फील्ड एकेडमी, ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल व प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सांसग का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




