जिले के नये उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया

Published by :Akarsh Aniket
Published at :19 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के नये उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया

जिले के नये उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया है. संदीप कुमार ने लातेहार जिले के नए उपायुक्त के रूप में अपना योगदान दिया है. इसके पूर्व शनिवार की शाम नवपदस्थापित उपायुक्त श्री कुमार ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. पदभार लेने के बाद उपायुक्त ने कहा की लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि वह ज़िले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे. मौके पर डीडीसी सैयद रियाज अहमद, ए रामा रविदास,डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. रांची एयरपोर्ट पर हुई कागजी कार्रवाई: निवर्तमान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के लातेहार नहीं पहुंच पाने के कारण पदभार ग्रहण करने की कागजी कार्रवाई रांची एयरपोर्ट पर पूरी की गयी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola