बालूमाथ में धूमधाम से निकली सरहुल की शोभायात्रा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बालूमाथ में धूमधाम से निकली सरहुल की शोभायात्रा

प्रखंड में सरहुल पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा सरना स्थल से दिवाकर नगर, मुरपा मोड, थाना चौक, बस स्टैंड होते हुए दुर्गा मंडप सरना स्थल पहुंची.

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड में सरहुल पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा सरना स्थल से दिवाकर नगर, मुरपा मोड, थाना चौक, बस स्टैंड होते हुए दुर्गा मंडप सरना स्थल पहुंची. शोभायात्रा में शामिल दर्जनों गांव के ग्रामीण ढोल, मांदर, नगाड़ा की थाप पर थिरकते आगे बढ़ रहे थे. विधायक ने मांदर बजाये. इससे पूर्व दिवाकर नगर सरना स्थल पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सरना पूजा समिति की ओर से लातेहार विधायक प्रकाश राम, एसडीपीओ विनोद रावानी, सीओ विजय कुमार, बीडीओ सोमा उराव, जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बीरूवा, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. एसडीपीओ विनोद रवानी ने प्रकृति के संरक्षण की बातें कही. विधायक ने लोगों से पेड़ नहीं काटने की अपील की. मौके पर बलियापुर के सीओ प्रवीण सिंह, पूजा समिति अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव, कृष्णा यादव, रामलाल उरांव, सोहराय भगत, दिनेश सिंह, नारायण भोगता, प्रेम प्रसाद गुप्ता, जावेद अख्तर, पिंटू नायक, वासुदेव उरांव, विमला देवी, रीना उरांव, संतोष उरांव, सुरेश उरांव, सोनामनी कुमारी, प्रदीप गंझू, शमशुल खान, नागदेव उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola