अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला समेत चालक की दर्दनाक मौत

Author Sumit kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
फोटो: 22 चांद 7 : घटनास्थल पर मौजूद भीड़. | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर मौजूद भीड़. | Prabhat Khabar Network

चंदवा के दामोदर गांव में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को रिम्स रेफर किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि चंदवा

थाना क्षेत्र के दामोदर गांव में बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में राखी देवी पति- प्रमोद गिरी (दामोदर, चंदवा) व स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार पिता- बद्री वर्मा शामिल है. घटना में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज, सरिता समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया. अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

सीएचसी में एंबुलेंस की कमी से हुई परेशानी

दुर्घटना के बाद सीएचसी में एंबुलेंस की कमी देखने को मिली. घायलों को रेफर करने में परेशानी हुई. सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन अस्पताल पहुंचे. घायलों की स्थिति की जानकारी ली.

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन (जएच03 एयू-6277) बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रहा था. इसी दौरान दामोदर गांव के समीप वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया. स्कॉर्पियो तेज गति से सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा. हादसे के समय घर के बाहर बैठे लोग वाहन की चपेट में आ गए. घर के बाहर बैठे राखी गिरी व वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वही वाहन में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola