बारियातू में निकली सरहुल की शोभायात्रा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बारियातू में निकली सरहुल की शोभायात्रा

प्रखंड मुख्यालय के नचना गांव स्थित सरना पड़हा भवन परिसर में मंगलवार को धूमधाम से प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय के नचना गांव स्थित सरना पड़हा भवन परिसर में मंगलवार को धूमधाम से प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया. धर्म अगुआ तेतर उरांव, शिबू पाहन व प्रधान उरांव ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराया. मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम ने कहा कि सरहुल के साथ ही सरना समाज का नववर्ष शुरू होता है. हमें अपनी संस्कृति को बनाये रखने की जरूरत है. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रमुख उर्मिला देवी, उपप्रमुख निशा शाहदेव, बीडीओ अमीत कुमार पासवान, सीओ नंदकुमार राम, थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, प्रदेश कांग्रेस नेता बबन कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार, जानकी नंदन राणा, मो सालीम, लाल आशीष नाथ शाहदेव, मुखिया सरिता देवी, राजीव भगत, शांति देवी, राजेंद्र उरांव, सुरेश उरांव, रानो देवी, केदार गंझू, तेतरी देवी, सुरेश उरांव,आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष लवकुश यादव,आजसू प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राम,पंसस मो होजैफा,संतोष भगत समेत अन्य लोग मौजूद थे. सरना भवन परिसर से करीब 50 खोड़हा मंडली की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी. लोग मांदर की थाप पर नृत्य करते रहे. जिप सदस्य रमेश राम, मुखिया सरिता देवी, प्रखंड सह अंचल व पुलिस प्रशासन की पहल पर चना-गुड़ व शरबत की व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola