उग्रवादी मनोहर के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

Updated:
विज्ञापन
उग्रवादी मनोहर के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

उग्रवादी मनोहर के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

विज्ञापन

बालूमाथ़ बुधवार को बालूमाथ पुलिस ने थाना कांड संख्या 93/21 के फरार अभियुक्त मनोहर गंझू उर्फ दिनेश गंझू, पिता स्व बिलस्पति गंझू, (ग्राम टेमराबार, थाना बालूमाथ) के घर पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार चिपकाने पहुंचे तेतरियाखांड़ पिकेट प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मनोहर गंझू पर 17 सीएल एक्ट तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 385 और 387 के तहत मामला दर्ज है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को न्यायालय ने आत्मसमर्पण के लिए अंतिम चेतावनी दी है. पिकेट प्रभारी ने जानकारी दी कि यदि आरोपी एक माह के भीतर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की जब्ती की कार्रवाई आगे बढ़ायी जायेगी. गर्म वस्त्रों का वितरण किया

बरवाडीह. प्रखंड के केड़ पंचायत के तेतर टोला में ठंड से बचाव के लिए परहैया समुदाय के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम में साड़ी, धोती, टोपी, स्वेटर और जैकेट समेत गर्म वस्त्र लोगों को उपलब्ध कराये गये. यह सामाजिक पहल रोटरी स्कूल चैनपुर की ओर से की गयी. कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवी संस्था के निर्दोष कुमार ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा नशा से दूर रहने का संदेश दिया. मौके पर दिलीप कुमार चौधरी, समाजसेवी सरवन कुमार, भुवनेश्वर बेगा, राजेश बेगा, बंसी परहैया, अमेरिका भुईयां समेत कई ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola