240 से अधिक शिक्षकौं को दो माह से नहीं मिला वेतन, रोष

Published by :Akarsh Aniket
Published at :08 May 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
240 से अधिक शिक्षकौं को दो माह से नहीं मिला वेतन, रोष

240 से अधिक शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन, रोष

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारियातू बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड के 240 से अधिक सरकारी शिक्षकों को मार्च और अप्रैल 2026 का वेतन अब तक नहीं मिला है. इससे शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. लगातार दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षको के परिवार की दैनिक जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है. इसे लेकर शिक्षकों में गहरी नाराजगी है. झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के बारियातू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बालूमाथ, बारियातू एवं हेरहंज प्रखंड के शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्व में ही पूरी कर ली गयी थी. भैंसादोन स्थित मध्य विद्यालय स्थापना से व्ययन पदाधिकारी सह मध्य विद्यालय हेरहंज में कार्यरत अंजनी कुमार ने शिक्षकों की उपस्थिति विवरणी समेत अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज विभाग को समय पर उपलब्ध करा दिये थे. इसके बावजूद विभागीय स्तर पर अब तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है. कई शिक्षकों को घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, दवा-इलाज, बैंक ऋण की किश्त, बिजली बिल तथा अन्य जरूरी खर्चों के भुगतान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कई शिक्षक आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में भी है. शिक्षकों ने कहा कि वे नियमित रूप से विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य तथा विभागीय जिम्मेदारी कर रहे है. बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने विभाग से अविलंब मार्च व अप्रैल माह का बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग की है. सरकार से भी शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola