अब बीडीओ-सीओ की रिपोर्ट पर ही मिलेगा एइ-जेइ को वेतन

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :29 Apr 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
अब बीडीओ-सीओ की रिपोर्ट पर ही मिलेगा एइ-जेइ को वेतन

अब बीडीओ-सीओ की रिपोर्ट पर ही मिलेगा एइ-जेइ को वेतन

विज्ञापन

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय और मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, उपस्थिति पंजी और अभिलेख संधारण का गहन जायजा लिया. उपायुक्त ने कैश बुक का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिये. पंचायत सचिवालय में उपस्थिति अनिवार्य : उपायुक्त ने पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पंचायत सचिवालय में ही नियमित रूप से उपस्थित रहें, ताकि ग्रामीणों के कार्यों का सुचारू संचालन हो सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रखंड व अंचल में प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता (जेइ) और सहायक अभियंता (एइ) की उपस्थिति का विवरण यदि बीडीओ और सीओ द्वारा नहीं भेजा जाता है, तो डीडीओ उनके वेतन का भुगतान नहीं करेंगे. कैदियों के कौशल विकास पर जोर : प्रखंड कार्यालय के बाद उपायुक्त मंडल कारा पहुंचे. उन्होंने वहां कैदियों को मिल रही सुविधाओं और महिला वार्ड का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सुधार गृह में सकारात्मक वातावरण बनाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि कैदियों के पुनर्वास के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) का प्रशिक्षण देना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें. इस मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सीओ नंद कुमार राम, बीडीओ मनोज तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola