एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन

चंदवा़ 23 फरवरी को चतरा के सीमावर्ती क्षेत्र सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बतायी. इस हादसे में संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगिना ध्रुव कुमार, चिकित्सक डॉ विकास कुमार, चिकित्सीय कर्मी तथा दो चालक दल के सदस्यों की मौत हो गयी थी. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की बातों को गंभीरता से सुना. उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. कहा कि इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें हर प्रकार का सहयोग दिया जायेगा. इस दौरान राज्य के मंत्री हफीजुल हसन, इरफान अंसारी, संजय प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. मृतक संजय साहू के दोनों बच्चे शिवम और शुभम भी इस मुलाकात में शामिल थे. पीड़ित परिवारों का आरोप है कि हादसे के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक न तो मुआवजे का निर्धारण हो पाया है, और न ही दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई हुई है. हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात और उनके आश्वासन के बाद पीड़ित परिवारों में उम्मीद जगी है कि उन्हें शीघ्र न्याय और उचित मुआवजा मिल सकेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola