लातेहार : विद्यालय मे अग्निहोत्र कार्यक्रम कराया गया

Updated:
विज्ञापन

अग्निहोत्र करते प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रों और शिक्षकों ने अग्निहोत्र कार्यक्रम में भाग लिया. जानिए इसके औषधीय लाभ और आध्यात्मिक महत्व के बारे में पूरी जानकारी.

विज्ञापन

लातेहार : शहर के सरस्वती विद्या मंदिर मे सोमवार को अग्निहोत्र किया गया है. यह कक्षा अरुण से द्वितीय के बच्चो तथा आचार्य के द्वारा संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं उनकी धर्मपत्नी बर्णाली मुखर्जी उपस्थित हुई. मौके पर बर्णाली मुखर्जी ने कहा की विद्या मंदिर में यह बहुत अच्छी परंपरा है. उन्होने बताया कि हवन में प्रयुक्त होने वाले हवन सामग्री, घी, कपूर आदि में औषधीय गुण होते हैं जो हमारे शरीर के साथ-साथ आस-पास के वातावरण से हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर वहां के वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ करता है. अग्निहोत्र आध्यात्म, विज्ञान और समग्र सृष्टि की कल्याण की कामना तथा प्रकृति में विद्यमान पंच महाभूत की मंगल कामना के लिए करते हैं. मौके पर विद्यालय के बच्चे और शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola