सुदिव्य सोनू के निधन पर नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शोकसभाॉ
उपस्थित शिक्षक | Prabhat Khabar Network
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लातेहार : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शोकसभा आयोजित की गयी. इस दौरान विद्यालय परिवार ने दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
आपके शहर में
दूरदर्शी और संवेदनशील नेता के रूप में किया याद
शोकसभा में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू दूरदर्शी और संवेदनशील नेता थे. झारखंड में पर्यटन और उच्च शिक्षा के विकास को लेकर उनकी सोच व्यापक और दूरगामी थी. राज्य के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा. उनका असामयिक निधन झारखंड के लिए बड़ी क्षति है.
शोकसभा में प्रशासी पदाधिकारी, लेखापाल बैद्यनाथ हेम्ब्रम, संजय कुमार, अंजना मिंज, ममता कुमारी, नवल किशोर पन्ना, अशोक किसान, सिनोद किसान, शशि भूषण तिवारी, ऋचा रानी, शिशु पाल महतो और उदय कुमार मरांडी समेत कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए