लातेहार जिला बॉक्सिंग संघ की नयी कमेटी गठित, विकास कुमार बने अध्यक्ष
उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
लातेहार में जिला बॉक्सिंग संघ की वार्षिक बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। विकास कुमार को अध्यक्ष और अरविंद उरांव को सचिव चुना गया है।
लातेहार : स्थानीय परिषदन भवन में लातेहार जिला बॉक्सिंग संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी. इसमें जिले में बॉक्सिंग संघ के विस्तार और खिलाड़ियों के विकास को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर स्टेट बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे.
आपके शहर में
बैठक में सर्वसम्मति से जिला बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें विकास कुमार को अध्यक्ष, विनोद उरांव और विनोद कुमार यादव को उपाध्यक्ष, यामिनी सिंह को कोषाध्यक्ष, अरविंद उरांव को सचिव और रिंकू कच्छप को सह सचिव चुना गया. वहीं आर्सेन तिर्की को संरक्षक बनाया गया.
मौके पर मुखिया प्रवेश उरांव, दिलेश्वर यादव, मोती उरांव, सुरेंद्र उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए