सुदिव्य सोनू के निधन पर झारोटेफ ने लातेहार में दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित डीएसई और शिक्षक | Prabhat Khabar Network

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लातेहार में झारोटेफ ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया और उनके कार्यों को सराहा।

विज्ञापन

लातेहार : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झारोटेफ (झारखंड अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी संघ) के तत्वावधान में सोमवार को लातेहार बस स्टैंड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इसमें जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, शिक्षक संघ और पुलिस मेंस एसोसिएशन के कर्मियों ने शामिल होकर दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुरानी पेंशन लागू कराने में भूमिका को किया याद

जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार ने सुदिव्य कुमार सोनू के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने में उनकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता जतायी. कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है.

झारोटेफ के जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने कम समय में जनप्रतिनिधि और मंत्री के रूप में अपनी सक्रियता, सरलता और जनसेवा की भावना से अलग पहचान बनायी थी. उनका आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अत्यंत पीड़ादायक है.

जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि युवा और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू की सेवाओं को झारखंड के कर्मचारी हमेशा याद रखेंगे. जनहित और पुरानी पेंशन लागू कराने में उनके सहयोग को भी भुलाया नहीं जा सकता.

मौके पर नरेंद्र कुमार पांडेय, उपेंद्र सिंह, अनीश कुमार सिंह, संजीव कुमार चंद्र, विकास कुमार शर्मा, अभय कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, धीरज कुमार, पिंटू प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार, उमेश कुमार सिंह और रामधनी प्रसाद यादव समेत कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola