नशा मुक्त गांव और समाज बनाने का नेतरहाट के ग्रामीणों ने लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित ग्रामीण  | Prabhat Khabar Network

लातेहार के बरदौनी गांव में पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता सभा आयोजित की, ग्रामीणों ने अपराध मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

लातेहार : जिले के महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने दुरूप पंचायत के बरदौनी गांव में सकारात्मक और प्रेरणादायक जनजागरूकता सभा का आयोजन किया. सभा का उदे्श्य गांव को नशा मुक्त, साइबर सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना था. मौके पर उन्होंने युवाओं से अपील किया कि नशे को ना कहें, नशे से शरीर और समाज दोनों बर्बाद होते हैं. साथ ही लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई नशे का अवैध कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा. ग्रामीणों ने तालियां बजाकर इस अभियान में पूरा साथ देने का वादा किया. इसके अलावा थाना प्रभारी ने हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियम मानने से होने वाले फायदे के बारे मे बताया. उन्होंने आपात स्थिति में 112 डायल करने की जानकारी देकर लोगों को और अधिक आत्मनिर्भर बनाया. थाना प्रभारी ने कहा कि जब गांव के लोग आपस में मिलजुल कर रहेंगे और सकारात्मक सोच रखेंगे तभी हमारा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

उन्होंने शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की. सकारात्मक पहल में बरदौनी कला के प्रखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष कोरनलियुस मिंज और पूर्व जिला परिषद सदस्य इग्नेशिया केरकेट्टा, दुरुप पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह भी शामिल हुए. सभी ने कहा कि पुलिस द्वारा गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाना सराहनीय कदम है. इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा. सभा के अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा मुक्त और अपराध मुक्त गांव और समाज बनाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola