बरछिया के समीप कार, पिकअप व बाइक में भीषण टक्कर, नौ घायल

Updated:
विज्ञापन
बरछिया के समीप कार, पिकअप व बाइक में भीषण टक्कर, नौ घायल

बरछिया के समीप कार, पिकअप व बाइक में भीषण टक्कर, नौ घायल

विज्ञापन

बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य पथ पर बारियातू थाना क्षेत्र के बरछिया ग्राम के समीप बुधवार को कार, पिकअप और बाइक के बीच हुई त्रिकोणीय टक्कर में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में से एक की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरायी कार : जानकारी के अनुसार, कोडरमा के तिलैया डैम (गेरडीह) निवासी एक अर्टिगा कार में सवार होकर डालटेनगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. वापस लौटने के क्रम में बरछिया के पास कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से जा भिड़ी. हादसे में कार सवार सकलदेव भारती, अनिल गिरी, जलेसर गिरी, अमित गिरी व राकेश गिरी घायल हो गये. वहीं, बाइक सवार तीन नाबालिग राहुल, सुनील व रूपलाल गंझू और पिकअप चालक दीपक गुप्ता को भी चोटें आयी हैं. पिकअप वाहन धनगड्ढा (टंडवा) से बारियातू टोटी हेसला बाजार की ओर आ रहा था. पुलिस ने जब्त किये वाहन : घटना के बाद बारियातू पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने सभी का प्राथमिक उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से घायल रूपलाल गंझू को रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola