लातेहार में मेरा भारत युवा जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने युवाओं के कौशल विकास और पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

विज्ञापन

लातेहार : मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक का आयोजन जिला समाहरणालय के सभागार में किया गया. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की. बैठक में मेरा युवा भारत की अवधारणा, उद्देश्य, गतिविधियों तथा जिला सलाहकार समिति की भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया.

विज्ञापन

उपस्थित सदस्यों को माय भारत के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, उनके कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. बैठक के दौरान माय भारत पोर्टल के लिए व्यापक पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, जिले में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में माय भारत नोडल अधिकारी एवं माय भारत कैंपस एम्बेसडर के नामांकन तथा जागरूकता गतिविधियों के संचालन पर चर्चा की गई.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों, विभिन्न जिला स्तरीय विभागों एवं अन्य हितधारकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक माह कार्यक्रम आयोजित की जाए, ताकि युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों को एक मंच पर लाया जा सके और माय भारत की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, मेरा युवा भारत के युवा कार्यक्रम अधिकारी कंचन कुमारी, रेडक्रॉस के सचिव जावेद अख्तर समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola