लातेहार: जर्जर सड़क, उड़ती धूल और भारी वाहनों से परेशान बारियातू के लोग, प्रशासन से मांगा समाधान

Updated:
विज्ञापन

अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारियातू के ग्रामीण एनएच की जर्जर सड़क से उड़ रहे धूल-प्रदूषण से परेशान हैं. उन्होंने अंचलाधिकारी से सड़क मरम्मत और पानी छिड़काव की मांग की है.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय में एनएच की जर्जर सड़क और दिन-रात भारी वाहनों के आवागमन से उड़ रहे धूलकण से परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार को अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी और थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास को आवेदन सौंपा. ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति में सुधार और धूल नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से एनएच की स्थिति खराब है. भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क से लगातार धूल उड़ती रहती है. इससे दुकानदारों, राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक और कार सवारों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार धूल के कारण आंखों में जलन, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो रही हैं.

सड़क मरम्मत और पानी छिड़काव की मांग

ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने, नियमित सफाई करने और धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव कराने की मांग की. इसके अलावा एनएच पर प्रकाश की व्यवस्था करने की भी मांग की गयी, ताकि रात में आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी न हो और दुर्घटनाओं का खतरा कम किया जा सके.

ग्रामीणों ने बताया कि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 24 सितंबर को शांति मार्च निकाला जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola