चंदवा में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, मृत्युंजय कुमार सिंह को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं. हरैया, कुजरी, कामता और अलौदिया की दुर्गा मंडल की बैठक में नई कमेटी का गठन हुआ, जिसमें मृत्युंजय कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

चंदवा. दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा मंडल हरैया, कुजरी, कामता और अलौदिया की बैठक ठाकुरबाड़ी परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने की. इस दौरान पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया और आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

मृत्युंजय कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया. राजेंद्र गुप्ता, विक्रम नाथ शाहदेव, कैलाश जायसवाल, राजेश साहू और भोला खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. रमेश जायसवाल, मिथिलेश साहू और मंटू साहू को सचिव बनाया गया. वहीं राजेश साहू, छोटू रजक, वाहिद खान, प्रवीण सिंह, बबलू साव और सुबोध जायसवाल उपसचिव बनाये गये.

अमरेश चौधरी और बिहारी सिंह कोषाध्यक्ष बनाये गये. सत्यवान सिंह, संतोष कुमार सिंह, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, प्रदीप नाथ शाहदेव, लाल अमित नाथ शाहदेव, कौशल नाथ शाहदेव, प्रमोद जायसवाल, नरेश अग्रवाल और संतोष जायसवाल समेत अन्य लोगों को संरक्षक मंडली में शामिल किया गया.

पूजा की तैयारियों पर बनी रणनीति

बैठक में पूजा पंडाल निर्माण, प्रसाद और भोग की व्यवस्था, विद्युत सज्जा तथा रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी. आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देने पर भी विचार किया गया.

बैठक में राजेश साव, नेहरू साव, पारस साहू, मिथिलेश साव, सकींद्र साव, संजय कुमार केसरी, धनु साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola