मनरेगा की जनसुनवाई में 21 मामले, चंदवा में ग्रामीणों ने उठाये सामाजिक अंकेक्षण पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में मनरेगा योजनाओं की जनसुनवाई में 21 खामियां पाई गईं। ग्रामीणों ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर उठाए सवाल। जानें पूरी जानकारी और एसडीओ के निर्देश.

विज्ञापन

चंदवा. अलौदिया पंचायत सचिवालय परिसर में सोमवार को विशेष सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसडीओ दिनेश कुमार की मौजूदगी में सामाजिक अंकेक्षण टीम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2023-24 में संचालित मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान 21 मामले सामने आये.

विज्ञापन

मामलों की सुनवाई के बाद ज्यूरी सदस्यों ने फैसला सुनाते हुए संबंधित खामियों को एक सप्ताह के अंदर दूर करने का निर्देश दिया. एसडीओ दिनेश कुमार ने मनरेगा योजनाओं के चयन में पारदर्शिता बरतने और निर्धारित मानकों के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए.

ग्रामीणों ने प्रचार-प्रसार पर उठाये सवाल

इधर, पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाये. ग्रामीणों का आरोप है कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया और इसके बावजूद जनसुनवाई करायी गयी. ग्रामीणों ने ज्यूरी सदस्यों के चयन को लेकर भी सवाल उठाया.

मौके पर मुखिया फुलजेंसिया टोप्पो, बीपीओ हेमंत कुमार सिंह, डीआरपी प्रवीण कुमार कर्ण, रवि शेखर सिंह, ज्ञान प्रकाश प्रभाकर, रूबी बानो, उदय कुमार यादव, सत्यनारायण पासवान, महेंद्र गंझू, फुलमनी देवी, राजेंद्र पंडित, नरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, उत्पल कुमार, गौतम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संदीप टोप्पो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola