कुश्ती प्रतियोगिता में लातेहार जवाहर नवोदय विद्यालय चैंपियन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 9:17 PM
सदर प्रखंड के बाजकुम स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 15वीं संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गयी.
लातेहार. सदर प्रखंड के बाजकुम स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 15वीं संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गयी. इसमें झारखंड, बिहार और बंगाल के स्कूलों से आये 11 नवोदय विद्यालय के 52 प्रतिभागी शामिल हुए. इसमें लातेहार जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम चैंपियन बनी. मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय लातेहार के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है. प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय स्तर के लिए 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिसमे लातेहार नवोदय विद्यालय से 12 प्रतिभागी शामिल हैं. इस अवसर पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश कुमार मिश्र, बीके दुबे, संदीप ओझा, एस अंसारी, राम व्यास पटेल, सुकेश कुमार, पूनम खलखो, तरुण कुमार, बरखा बारला, एसएस यादव, करण कुमार राउत, सुमंत कुमार साव, सुखराम भगत आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










