छात्र-छात्राओं को डिजिटल इंडिया और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को डिजिटल इंडिया और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

छात्र-छात्राओं को डिजिटल इंडिया और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड के सासंग पंचायत स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को ट्राई (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय), नई दिल्ली की पहल पर प्रगति एजुकेशनल एकेडमी द्वारा टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के खतरों व डिजिटल इंडिया की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य पंकज यादव, संस्था की बबीता कश्यप व प्रोग्राम मैनेजर डॉ विकास चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ विकास चतुर्वेदी ने बच्चोंं को जागरूक किया. बताया कि डिजिटल इंडिया के दौर में देश ने काफी प्रगति की है. उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है, पर इसका उपयोग सतर्कता से करे. जरा सी लापरवाही से आपकी मेहनत की कमाई चंद मिनट में गायब हो सकती है. सोशल मीडिया का उपयोग, ऑनलाइन फॉर्म भरते समय व रूपये के लेन-देन के दौरान सावधानी बरते. अनचाहे कॉल से बचने की बात कही. संस्था की सोनी व शिल्पा ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभायी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे. नये अधिवक्ता का स्वागत किया लातेहार. जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संजय कुमार ने व्यवहार न्यायालय परिसर में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस प्रारंभ करने वाले नव अधिवक्ता रितिक राज का स्नेहपूर्वक स्वागत किया. इस अवसर पर सचिव ने उन्हें उपहार भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. संजय कुमार ने कहा कि वकालत का पेशा समाज में न्याय की रक्षा का सशक्त माध्यम है. यह पेशा बेहद संवेदनशील और गरिमामय है, इसलिए अधिवक्ताओं का दायित्व है कि वे अपने कार्य को निष्ठा, ईमानदारी और तन्यमता के साथ करें. उन्होंने रितिक राज से कानून की गहराईयों को समझने, केस स्टडी पर विशेष ध्यान देने तथा नैतिकता और अनुशासन को सदैव प्राथमिकता देने की बात कही. ज्ञात हो कि रितिक राज अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व वृंद कुमार के पौत्र हैं. सचिव ने कहा कि स्व कुमार अधिवक्ता समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर रितिक राज अधिवक्ता जगत में अपनी पहचान बनायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola