आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ, मिलेगा उचित मूल्य
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Jun 2026 8:54 PM
आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ, मिलेगा उचित मूल्य
चंदवा़ प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) की पहल पर आम बिक्री स्टॉल की शुरूआत की गयी. स्टॉल का उद्घाटन बीडीओ चंदन प्रसाद व सीओ सुमित कुमार झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आम बागवानी की योजना ली गयी थी, जिसका लाभ अब दिखने लगा है और आम का उत्पादन शुरू हो गया है. अब जेएसएलपीएस के सहयोग से एफपीओ किसानों से आम की खरीद कर बाजार में बेच रहा है. सीओ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेएसएलपीएस महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर कार्य कर रहा है, जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी. जेएसएलपीएस के बीपीएम मुजीबुल आरफीन ने बताया कि पूर्व में समूह की दीदियों को आम बेचने में कठिनाई होती थी और उचित कीमत नहीं मिल पाती थी. अब एफपीओ के माध्यम से खरीद-बिक्री होने से उन्हें बेहतर बाजार व उचित दर मिल सकेगा. मौके पर चंदवा महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीइओ, जेएसएलपीएस के कर्मी व अन्य लोग मौजूद थे. रेलवे प्लेटफार्म पर मिला युवक का शव
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शनिवार को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव एक बेंच पर सोये हुए मुद्रा में बरामद किया गया. शव की शिनाख्त सरयु प्रखंड के रोल गांव निवासी शहजाद अंसारी पिता स्व इसराफिल अंसारी के रूप में की गयी. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










