नेतरहाट में अवैध अंग्रेजी शराब की खुलेआम हो रही है बिक्री
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 01 Jun 2026 9:53 PM
नेतरहाट में अवैध अंग्रेजी शराब की खुलेआम हो रही है बिक्री
लातेहार. जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में इन दिनो खुलेआम अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है. नेतरहाट क्षेत्र में शराब बेचना और पीना दोनों अपराध है. क्योकि नेतरहाट क्षेत्र मे 50 प्रतिशत से अधिक ट्रायबल लोग निवास करते है. इस कारण इस क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. लेकिन नेतरहाट के मुख्य बाजार मे मंदिर से लगभग 100 फीट की दूरी पर गुमटी मे अंग्रेजी शराब की बिक्री हो रही है. इसके अलावा कई होटलों मे भी चोरी छिपे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है. नेतरहाट में अवैध रूप से शराब की बिक्री पर उत्पाद और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई नहीं हो रही है. जिससे अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. अवैध रूप से शराब की बिक्री रोकने मे उत्पाद और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय है जिस कारण अवैध शराब का कारोबार करने वालो मे कोई भय नही है. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और उत्पाद निरीक्षक सोनू कुमार ने इस संबंध मे कहा कि क्षेत्र मे अवैध शराब का कारोबार करने वालो के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










