अफीम तस्करी के आरोपी को 20 साल की सजा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 01 Jun 2026 9:57 PM

विज्ञापन

अफीम तस्करी के आरोपी को 20 साल की सजा

विज्ञापन

लातेहार. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अफीम तस्करी का आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनायी है. मामला जिले के बरियातू थाना कांड संख्या 26/2024 से जुड़ा है. उक्त मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने आरोपी विमल गंझू, श्रीसामद गांव बरवैया टोला बरियातू लातेहार को धारा-17 (सी), 18 (बी) एनडीपीएस एक्ट में 4.770 किलो ग्राम अवैध अफीम की तस्करी के मामले में दोषी पाया है. अदालत ने आरोपी को बीस वर्ष की कारावास एवं धारा-22 (सी) में दो लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola