हिंडालको कंपनी को एसोसिएशन से साथ मिलकर काम करना होगा : एसोसिएशन

Updated:
विज्ञापन
हिंडालको कंपनी को एसोसिएशन से साथ मिलकर काम करना होगा : एसोसिएशन

हिंडालको कंपनी को एसोसिएशन से साथ मिलकर काम करना होगा : एसोसिएशन

विज्ञापन

चंदवा़ लोहरदगा और गुमला बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक रविवार को चंदवा में संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष साहू ने की. बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा-गुमला बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष ब्रज सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष जसवीर एक्का, महेंद्र प्रसाद, अनिल भगत समेत अन्य पदधारी मौजूद थे. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सेरेगदाग माइंस के बाबत पदधारियों ने कहा कि उक्त माइंस में परिचालन शुरू होने वाला है. हमने पिछले कई वर्ष से अपनी ट्रक खड़ी कर काफी परेशानी झेली है. स्पष्ट कहा कि जो ट्रक 2024 के अंतिम महीने में चले थे, उनकी लिस्टिंग एसोसिएशन व कंपनी करेगी. कंपनी को भी एसोसिएशन के पदधारियों के साथ मिलकर कार्य करना होगा. अगर हिंडालको कंपनी एसोसिएशन की बात नहीं मानेगी तो संगठन इसका खुलकर विरोध करेगा. इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा. बैठक में गुरूदरी व कुजाम माइंस पर भी चर्चा की गयी. एक सप्ताह के भीतर यहां कंपनी अपनी कार्यप्रणाली सुधार नहीं करती है तो उक्त दोनों माइंस पर परिचालन ठप कराने पर सहमति बनी. जालिम माइंस के ट्रक ओनरों को भी न्याय देने की मांग उठी. मौके पर चंद्रभूषण केसरी, किशोर गिनोडिया, राशिद, मो मेनाज, इरफान, दानिश, अर्जुन वर्मा, मो नसीम, शिवनाथ यादव, विकास यादव, मंटू साहू, मनोज साहू, राजेश विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रजापति, मछिंद्र प्रजापति, गुड्डू राजा, रोशन कुमार, मुख्तार अंसारी, मुन्ना खान, मनीष सिंह, मो इरशाद, रहमत अंसारी समेत कई ऑनर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola