सरकार की योजनाएंं आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए है : राजीव कुमार

Updated:
विज्ञापन
सरकार की योजनाएंं आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए है : राजीव कुमार

सरकार की योजनाएंं आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए है : राजीव कुमार

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार, पांच और छह के लिए सोमेश्वर मंदिर, डुरुआ में सोमवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, सीओ नंदकुमार राम व नगर प्रशासक राजीव रंजन ने शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर नगर प्रशासक राजीव कुमार ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील लोगों से की. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें सशक्त बनाना है. श्री रंजन ने जोर देकर कहा कि लोगों को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए, चाहे वह वृद्धावस्था पेंशन हो, विधवा पेंशन हो, छात्रवृत्ति हो या फिर कृषि से संबंधित योजनाएं हों. विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह ने कहा कि शिविर में लगाये गये स्टॉलों पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं, जो योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए. क्योंकि अक्सर जानकारी के अभाव में वे इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं. अंचल अधिकारी नंदकुमार राम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे. इस अवसर पर कई लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान पाया और विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी किया. इस दौरान कई लोगों को आवास योजना को लेकर प्रतीकात्मक चाबी के अलावा कई सामान का वितरण किया गया. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, जया लक्ष्मी भगत, रणधीर कपूर, संतोष सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola