चार कमरों के स्नानागार निर्माण कार्य का शिलान्यास
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Jun 2026 9:48 PM
विज्ञापन
चार कमरों के स्नानागार निर्माण कार्य का शिलान्यास
विज्ञापन
बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को स्नानागार निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास किया गया. जिप सदस्य रमेश राम ने पूजा-अर्चना कर स्नानागार निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. पंडित जनार्दन पांडेय ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी. जिपस श्री राम ने कहा कि यह चार कमरों का स्नानागार होगा. राम मंदिर परिसर में इसका निर्माण होने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी. मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ व अन्य सामाजिक कार्यक्रम होते रहते है. ऐसे में स्नानागार श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगा. मांगलिक कार्यक्रम के लिये भी इसका लाभ मिलेगा. स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निर्माण कार्य की नियमित निगरानी भी की जायेगी. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार सिंह, विष्णु यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे. मनरेगा कर्मियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
लातेहार. जिला मुख्यालय के परिसदन भवन में मंगलवार को हड़ताली मनरेगा कर्मियों (रोजगार सेवक) ने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के सभी रोजगार सेवक हड़ताल पर हैं. मनरेगा कर्मियाें ने विधायक से मानदेय बढ़ाने और उनकी नौकरी को सुरक्षित करते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने का अनुरोध किया है. विधायक ने कहा कि सरकार से इस मामले को लेकर बात की जायेगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










