बेतला में 97 लाख की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक ने किया शिलान्यास

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Jun 2026 9:53 PM

विज्ञापन

बेतला में 97 लाख की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

बेतला़ बेतला नेशनल पार्क के निकट कुटमू चौक से सरईडीह पोखरी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के नवनिर्माण की कवायद शुरू हो गयी है. क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सिंह ने भूमि पूजन कर इस योजना का शिलान्यास किया. करीब 30 हजार की आबादी के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली इस सड़क पर 97 लाख रुपये की लागत से नये पुल का निर्माण होगा. मौके पर विधायक ने कहा कि पुल के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जायेगी. उन्होंने संवेदक से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा. विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी देखरेख में गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न कराने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी दिखने पर तुरंत सूचित करें. गौरतलब है कि यह पुल कुटमू और सरईडीह पोखरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है . इसके क्षतिग्रस्त होने से लंबे समय से राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा था. इस मौके पर एसडीपीओ बीरेंद्र राम, नसीम अंसारी, अनिल सिंह, दीपू तिवारी, विजय बहादुर सिंह, प्रेम सिंह पिंटू, मुखिया मंजू देवी, भरदुल सिंह, समसुल अंसारी, हेसामूल अंसारी, मनान अंसारी, जयप्रकाश रजक, उमेश प्रसाद, सिद्धेश्वर पासवान, एम रहमान, लक्ष्मी प्रसाद, रामचलितर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola